ताज़ा ख़बरें

गंगधार पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 225 लीटर कच्ची हथकड़ शराब बरामद, कर सहित दो तस्कर गिरफ्तार l 

गंगधार/झालावाड़ आबिद मंसूरी (चीनू)

झालावाड़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगधार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई l

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 की शाम गश्त के दौरान से बिशनीया रावतपुरा कच्चे रास्ते पर एक सफेद रंग की टाटा नेक्सॉन कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में रखे 9 ड्रमों में कुल 225 लीटर अवैध देशी कच्ची हथकड़ शराब बरामद हुई।

 

मामले में पुलिस ने प्रधान सिंह और धारसिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त टाटा नेक्सॉन कार को जब्त किया l

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ भागचंद मीणा, उप पुलिस अधीक्षक रश्मि बाई मीणा के सुपरविजन तथा थाना अधिकारी किशोरसिंह के निर्देशन में गंगधार पुलिस टीम द्वारा की गई।

 

रिपोर्टर — आबिद मंसूरी | त्रिलोक न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!