
सद्भावना मंच ने हिंदी दिवस पर किया विशिष्ट आयोजन
खंडवा।राष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था सद्भावना मंच द्वारा स्थानीय माली कुआँ स्थित मंच कार्यालय में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी को भारत माता के माथे की बिंदी के समान महत्वपूर्ण बताते हुए इसे राष्ट्रभाषा का दर्जा दिए जाने की मांग दोहराई गई।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि जिस प्रकार भारत माता के माथे की बिंदी का विशेष महत्व है, उसी प्रकार हिंदी भाषा भी देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सद्भावना मंच पूर्व में भी हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिए जाने की मांग कर चुका है और हिंदी दिवस के अवसर पर एक बार फिर यह मांग उठाई गई।
उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा की उपयोगिता व्यापक है और देश में हिंदी को और अधिक सम्मान एवं प्रोत्साहन मिलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी काव्य पाठ भी किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक प्रमोद जैन, सुरेंद्र गीते, पीसी इंग्ले, ओम पिल्ले, जगदीशचंद्र चौरे, गणेश भावसार, अनूप शर्मा, योगेश गुजराती, कमल नागपाल, श्वेता हरि सखी, अशोक जैन, अशोक पारवानी,रामेन्द्र गंगराड़े,चंद्रशेखर सोनी, घनश्याम राजानी, महेश मूलचंदानी, अभिजीत तिवारी,सुभाष मीणा एवं कैलाश पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्वेता हरि सखी ने किया।












