ताज़ा ख़बरें

*अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध खंडवा पुलिस की कार्यवाही, 540 ग्राम गांजा बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार*

खास खबर

*अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध खंडवा पुलिस की कार्यवाही, 540 ग्राम गांजा बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अभिनव बारंगे के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली श्री प्रवीण आर्य एवं उनकी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

*घटना का विवरण*
दिनांक 14.09.2026 को थाना सिटी कोतवाली खंडवा पुलिस टीम को सूचना एवं कार्यवाही के दौरान चिड़िया मैदान, कुएं के पास, खंडवा क्षेत्र में एक व्यक्ति के पास अवैध मादक पदार्थ होने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी सुधाकर पिता किशोर अवचार, निवासी चिड़िया मैदान, खंडवा के कब्जे से कुल 540 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

मामले में थाना कोतवाली खंडवा पर अपराध क्रमांक 610/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी सुधाकर को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

*गिरफ्तार आरोपी*

सुधाकर पिता किशोर अवचार, निवासी चिड़िया मैदान, खंडवा।

*आपराधिक रिकॉर्ड*
गिरफ्तार आरोपी सुधाकर के विरुद्ध पूर्व में अपराध क्रमांक 513/2019, धारा 392 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है।

*पुलिस टीम की भूमिका*
उक्त कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अभिनव बारंगे के नेतृत्व तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री प्रवीण आर्य एवं टीम द्वारा की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!