ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

*ग्राम पौंडी माल में विकास कार्यों की सौगात, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

रमीज खान डिंडौरी

*ग्राम पौंडी माल में विकास कार्यों की सौगात, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

*गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता : सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते*

*पौंडी माल में विकास कार्यों की शुरुआत, ग्रामीणों को मिली सड़क एवं आंगनवाड़ी बाउंड्रीवाल की सौगात*

*डिंडौरी, 14 सितंबर 2026*

विकासखंड डिंडौरी की ग्राम पंचायत पौंडी माल में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत पौंडी माल में हनुमान मंदिर के पास आंगनवाड़ी भवन की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा श्री चन्द्रिका प्रसाद गोसांई के घर से श्री भूपत कासिया के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, आंगनवाड़ी भवन, पेयजल, बिजली सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास से ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। ग्राम पंचायतों में स्वीकृत विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण कराया जाना चाहिए, ताकि आमजन को इनका शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सहभागिता से गांवों को और अधिक सशक्त एवं विकसित बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, सहित सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!