
*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने गणेश पांडालों हेतु जारी किया QR Code आधारित सहायता फॉर्म*

पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा गणेश उत्सव के दौरान किसी भी नागरिक को किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को देने हेतु *QR Code आधारित सहायता फॉर्म* जारी किया गया है। आमजन QR Code को स्कैन कर किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दे सकते हैं। आज समस्त थानों द्वारा उक्त QR Code आधारित सहायता फॉर्म समस्त गणेश पांडालों को वितरित किये जाकर सहज दृश्य स्थानों पर लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
*खण्डवा पुलिस की अपील—पुलिस सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सूचना दें।*












