ताज़ा ख़बरें

*भगवान विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस घोषित करने की मांग,* *बीएमएस ने सौंपा ज्ञापन*

खास खबर

*भगवान विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस घोषित करने की मांग,* *बीएमएस ने सौंपा ज्ञापन*
खंडवा। भगवान विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस घोषित किए जाने की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ जिला खंडवा द्वारा मंगलवार को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला कलेक्टर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर दिनेश सांवले ने बीएमएस पदाधिकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया।
जिलामंत्री प्रवीण शर्मा में कहा कि भगवान विश्वकर्मा श्रम, कौशल, सृजन और निर्माण के प्रतीक हैं। देश के श्रमिकों और कारीगरों के सम्मान तथा श्रम संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 17 सितंबर को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस घोषित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला मंत्री प्रवीण शर्मा, जिला अध्यक्ष राजीव मालवीय, जिला सहमंत्री राकेश मालवीय, सुभाष केशोरे, शीला फूलमाली, सविता सिंह, कामिया बघेल, संध्या सूर्यवंशी, अश्विन सैनी सहित बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ एवं संबद्ध संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिलाअध्यक्ष राजीव मालवीय ने कहा कि यह मांग राष्ट्र हित, उद्योग हित एवं श्रमिक हित की भावना से जुड़ी है तथा श्रमिकों के सम्मान और उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!