ताज़ा ख़बरें

पर्युषण महापर्व पर 16 से 25 सितंबर तक होंगे धार्मिक आयोजन आज उत्तम क्षमा धर्म से होगी शुरुवात

खास खबर

पर्युषण महापर्व पर 16 से 25 सितंबर तक होंगे धार्मिक आयोजन आज उत्तम क्षमा धर्म से होगी शुरुवात

प्रतिदिन मंदिर जी मे अभिषेक पूजा पाठ एवं धर्मशाला में डॉ. संजयजी शाह के होंगे प्रवचन

खंडवा/
श्री पोऱवाड़ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट, सराफा द्वारा पर्युषण महापर्व के अवसर पर 16 से 25 सितंबर तक विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को डॉ. संजयजी शाह के प्रवचनों का लाभ मिलेगा। पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि आयोजन को लेकर मंदिर एवं धर्मशाला में व्यापक तैयारियां की गई हैं।
दैनिक कार्यक्रम के तहत सुबह 6.45 से 7 बजे तक श्रीजी का अभिषेक, सुबह 7 से 8.15 बजे तक नित्य नियम पूजन एवं दस लक्षण विधान होगा। सुबह 8.15 से 9.15 बजे तक डॉ. संजयजी शाह के प्रवचन होंगे। इसके बाद सुबह 9.30 बजे से पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सराफा में पंडित निखलेश जैन के निर्देशन में श्रीजी का अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा। दोपहर 3 से 4 बजे तक तत्वार्थ सूत्र कक्षा तथा शाम को आरती एवं भक्ति के आयोजन होंगे। रात 8 से 9 बजे तक पुनः डॉ. संजयजी शाह के प्रवचन और रात 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर दोपहर 3 बजे से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से जुलूस निकलेगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री पोऱवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला पहुंचेगा। यहां डॉ. संजयजी शाह के प्रवचन एवं श्रीजी के अभिषेक के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
इसके बाद 27 सितंबर को क्षमावाणी पर्व पर सुबह 7.30 बजे से श्रीजी की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। विभिन्न मार्गों से होते हुए धर्मशाला में पूजन, अभिषेक, समाज के बुजुर्गो एवं तपस्वियों के सम्मान तथा प्रवचन के कार्यक्रम होंगे। समाज अध्यक्ष वीरेंद्र भट्यांण ,सचिव अधिवक्ता नितिन जैन ने समाजजनों से धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!