
सेवा संकल्प अभियान को लेकर सांसद श्री पाटिल की पत्रकार वार्ता संपन्न,
25 वर्षों तक लगातार जनता का आशीर्वाद पाना लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है,
मोदी के 25 वर्ष के सेवा, सुशासन व समर्पण को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा,
अलग-अलग 12 कार्यक्रमों के जरिए 71 हजार से अधिक बूथों पर हर लाभार्थियों तक पहुंचेगी भाजपा,
खंडवा। पूरे देश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री रहते हुए सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा संगठन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा, 17 सितंबर को शाम सात बजे प्रदेश के सभी लाभार्थियों के घरों में प्रज्वलित होंगे दीप, एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर पूरे प्रदेश घर में जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन आयोजित हुआ। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश भर में चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान‘ को लेकर रविवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने संबोधित किया। सांसद श्री पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित हैं। प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की इस सेवा यात्रा से जन-जन को परिचित कराने और सेवा के संस्कार को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। यह केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, सुशासन और जनभागीदारी का व्यापक अभियान है। प्रधानमंत्री जी के सेवा-संकल्प से प्रेरणा लेकर विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को नई गति देने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद श्री पाटिल कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा व समपर्ण के 25 वर्ष जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान‘ चलाया जाएगा। भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के मध्य 12 अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए 71 हजार से अधिक बूथों के लाभार्थियों तक पहुंचेगी। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 17 सितंबर को शाम सात बजे प्रदेश के 71 हजार से अधिक बूथों के हर लाभार्थियों के घरों में आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया जाएगा। 07 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 25 वर्षों तक लगातार जनता का आशीर्वाद पाना लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। प्रधानमंत्री जी के लिए सेवा केवल संकल्प नहीं, जीवन का ध्येय है और यही भाव इस अभियान की आत्मा बनेगा। जनसेवा और समर्पण के इस ऐतिहासिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ही अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सेवा के 25 वर्ष सत्ता के नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण के 25 वर्ष हैं। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक उन्होंने प्रत्येक भूमिका में स्वयं को शासक नहीं, बल्कि जनसेवक माना है। प्रधानमंत्री जी ने सार्वजनिक जीवन को पद नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का माध्यम बनाया। इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाना सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। प्रधानमंत्री जी का जीवन बताता है कि बड़ा नेतृत्व अचानक नहीं बनता। उसके पीछे बचपन के संस्कार, संघर्ष का अनुभव, समाज से निकटता, संगठन की तपस्या और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण होता है। श्री पाटिल ने कहा कि एक महीने तक 13 सेवा प्रकल्पों को लेकर भाजपा संगठन अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी द्वारा निर्देशित पत्रकार वार्ता का आयोजन” सेवा संकल्प अभियान ” को लेकर किया गया जिसमें पार्टी द्वारा अधिकृत वक्ता खंडवा सांसद शज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा पत्रकार साथियों को इस अभियान की विस्तृत जानकारी वार्ता के माध्यम से दी गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करते 25 वर्ष पूर्ण हुए ये उपलब्धि भारत जैसे बड़े प्रजातांत्रिक देश में इतने लम्बे समय तक प्रमुख पद पर बने रहने की बड़ी अनुकरणीय यात्रा हे ।जिसे पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के रूप में पूरे प्रदेश में एक माह तक चलाया जाय गा। जोकि विधान सभा स्तर पर, मंडल स्तर पर ,पार्टी के कार्यकर्ता ओ द्वारा जन जन तक सेवा कार्य के माध्यम से पूरा किया जाएगा । इस प्रेस वार्ता में सांसद जी के साथ खंडवा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,पंधाना विधायक छाया मोरे,मांधाता विधायक नारायण पटेल ,खंडवा की विधायक कंचन मुकेश तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, अभियान के प्रभारी पूर्व महापौर सुभाष कोठारी,पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ,हरीश कोटवाले, जिलामहमंत्री धर्मेंद्र बजाज,संतोष सोनी मुकेश तंवे, प्रवक्ता प्रवक्ता सुनील जैन, तपन डोंगरे, भारत पटेल, कपिल अनजने , आशीष राजपूत ,प्रियांशु चौरे,,धर्मेंद्र दंगोडे मीडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर मौजूद रहे।










