ताज़ा ख़बरें

लगातार जनसुनवाई से पुलिस के प्रति मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

खास खबर

जनसुनवाई — जन हेतु, जन सेतु

लगातार जनसुनवाई से पुलिस के प्रति मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित आवेदकों को ससम्मान अपने कार्यालय में बैठाकर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा प्रत्येक आवेदन को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा आवेदकों की समस्याओं का यथासंभव शीघ्र निराकरण किया जाए।

पुलिस की इस पहल से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। नियमित जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस एवं जनता के बीच संवाद बढ़ने के साथ-साथ पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास भी निरंतर मजबूत हो रहा है।

जनसुनवाई — जन हेतु, जन सेतु
जनता की समस्या का समाधान, पुलिस की प्राथमिकता।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!