उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

ADG नवीन अरोरा ने जौनपुर में की जनसुनवाई, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश

जौनपुर।

वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) नवीन अरोरा ने सोमवार को जौनपुर पुलिस कार्यालय का औचक दौरा किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) की मौजूदगी में उन्होंने जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मातहतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण कर अभिलेखों की स्थिति परखी।

जनसुनवाई के दौरान एडीजी ने हर शिकायतकर्ता की बात को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों को न्याय समयबद्ध और निष्पक्ष रूप से मिलना चाहिए।

जनसुनवाई के उपरांत एडीजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित व वारंटी अपराधियों की धरपकड़, महिला अपराध, साइबर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की गई। एडीजी ने दो टूक कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। थानों पर आने वाले पीड़ितों के साथ पुलिस संवेदनशील व्यवहार करे ताकि आम जनता के बीच पुलिस का विश्वास और मजबूत हो।

दौरे के अंतिम चरण में एडीजी ने पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं, पत्रावलियों और रजिस्टरों के रख-रखाव का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और सभी विभागीय कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के पुलिस अधिकारी एवं विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!