ताज़ा ख़बरें

12 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव का प्रतिमा स्थापना के साथ हुआ शुभारंभ।

शहर में उत्साह के साथ बड़े पांडालो एवं घर-घर भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना के साथ हुई स्थापना।

12 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव का प्रतिमा स्थापना के साथ हुआ शुभारंभ।

शहर में उत्साह के साथ बड़े पांडालो एवं घर-घर भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना के साथ हुई स्थापना।

खंडवा। बुद्धि के दाता विघ्नहर्ता प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की चतुर्थी पर सैकड़ों स्थानों पर जिलेभर के साथ दादाजी की नगरी खंडवा में कई प्रमुख पंडालो के साथ घर-घर भगवान श्री गणेश की स्थापना पूजा अर्चना के साथ की गई। तिथि के अनुसार इस वर्ष 12 दिनों तक भगवान श्री गणेश विराजेंगे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सुबह से शाम तक शुभ मुहूर्त के बाद शुरू हुआ मूर्ति स्थापना का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। दिनभर नगर और जिले में गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साह बना रहा। शहर में गाजे बाजे के साथ गणपति बप्पा मोरया की गुंज सुनाई देती रही। अपने-अपने गणेश मंडलों की ओर ले जाई जा रही मूर्तियों के आगे युवा ढोल की थाप पर होकर थिरकते रहे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया 12 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत हो चुकी हें। शहर में प्रमुख रूप से बड़ा बम बुधवारा मालिकुंआ शनि मंदिर पडावा घंटाघर बजरंग चौक सिंधी कॉलोनी सेठी नगर गणेश गौशाला विट्ठल मंदिर इंदिरा चौक पर बड़े पंडाल में आकर्षक झांकी के साथ अलग-अलग रूपों में भगवान श्री गणेश विराजमान हुए हैं। पर्व के दौरान नगर के सभी गणेश मंडलों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। इस वर्ष गणेशोत्सव को लेकर युवाओं द्वारा दो हफ्ते पहले से ही पंडाल सजाने की तैयारियां शुरू हो गई थी। एक माह पहले से बन रही मूर्तियां भी इस वर्ष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। शहर में युवा मंडलियों द्वारा हर वर्ष अलग तरह की मूर्तियां व पांडाल बनाने का क्रेज इस वर्ष भी दिखाई दिया। गणेशोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए जिलेभर की गली, मोहल्लों व चौराहों पर शुभ मुहूर्तों में गौरी पुत्र भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना कर दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!