ताज़ा ख़बरें

जनदर्शन में पहुंचे 33 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर जनदर्शन में मिले 33 आवेदन, परीक्षण कर निराकृत करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज विभिन्न मांगो, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 33 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनी और आवेदनों का परीक्षण कर निराकृत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ आवेदनों का निराकरण तत्काल किया जा सकता है। कुछ आवेदनों में जांच एवं परीक्षण कराकर यथा शीघ्र निराकृत किया जा सकता है। कलेक्टर ने हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने से संबंधित आवेदनों में पात्रता की श्रेणी में आने पर तत्काल लाभान्वित करने तथा योजना के लिए पात्र नहीं होने की स्थिति में आवेदकों को सूचित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में अपने हिस्से की भूमि का नाप-जोख कराने, ऑनलाइन पोर्टल में खसरा दुरुस्तीकरण कराने, महिला स्व सहायता समूह द्वारा वितरित पोषण आहार का बकाया भुगतान दिलाने, अन्तयोदय राशन कार्ड बनाने, सीमांकन, नामांतरण, पेयजल, वन अधिकार पटटा, विद्युत पोल हटाने, राजस्व अभिलेख में त्रुटि पूर्ण प्रविष्टि में सुधार कराने, पेंशन आदि से संबंधित आवेदन शामिल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!