CHHATTISGARH

जयनगर धान समिति केंद्र का राजस्व अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विकास कुमार सोनी

जयनगर धान समिति केंद्र का राजस्व अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सूरजपुर/29 जनवरी 2026/ राजस्व अधिकारियों द्वारा जयनगर धान समिति केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी की प्रगति एवं किसानों को दिए जा रहे लाभ की स्थिति की समीक्षा की गई।
धान समिति केंद्र में कुल 648 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 597 किसान धान उपार्जन के लाभ से लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें से 572 किसानों द्वारा कुल 51.58 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है। 29 जनवरी 2026 की स्थिति तक 22 किसानों के टोकन काटे गए हैं। निरीक्षण के दौरान हल्का पटवारी द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें दो किसानों का 2.29 हेक्टेयर रकबा सत्यापित कर 119 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!