
हाटा (कुशीनगर)। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली हाटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना हाटा पुलिस ने दहेज हत्या की एक घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्त मु0अ0सं0 715/2025 धारा 85/80(2)/238/61(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (डीपी एक्ट), थाना को0 हाटा, जनपद कुशीनगर में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मु0अ0सं0 715/2025, धारा 85/80(2)/238/61(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट, थाना को0 हाटा, जनपद कुशीनगर। उमेश चन्द्र सिंह पुत्र स्व0 अम्बिका सिंह, निवासी सिंहपुर, थाना को0 हाटा, जनपद कुशीनगर, उम्र लगभग 53 वर्ष।
विकास सिंह उर्फ भोला पुत्र स्व0 दीनानाथ सिंह, निवासी उभाव, थाना गौरी बाजार, जनपद देवरिया, उम्र लगभग 28 वर्ष। पुलिस ने अभियुक्तों को दिनांक 20 दिसंबर 2025 को क्रमशः समय 02:50 बजे महुआरी चौराहे के पास तथा समय 11:45 बजे मोतीपाकड़ चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। प्र0नि0 रामसहाय चौहान, व0उ0नि0 रामचरन सरोज, उ0नि0 राजू यादव, का0 ज्ञानप्रकाश सूर्यवंशी, का0 शिवा सिंह एवं का0 अवधेश यादव, थाना को0 हाटा, जनपद कुशीनगर। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।













