
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सताब्दी 100 वर्ष पूरा होने पर उपखण्ड लटोरी में पथ चलन सम्पन्न हुआ
जिले में उप खंड लटोरी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में लटोरी उप खंड से लगभग 205 स्वयंसेवक सम्मिलित हुए संचलन दशहरा मैदान से निकलकर लटोरी बस स्टैंड होते हुए कल्याणपुर रोड लटोरी हायर सेकेंडरी तक फिर दशहरा मैदान लटोरी तक पथ संचलन हुआ पथ संचलन का मातृशक्तियों के द्वारा जगह-जगह पर पुरुष वर्षा कर स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम में,मुख्य मार्ग एवं छात्रावास प्रमुख छत्तीसगढ़ प्रांत श्रीमान गौरागो सिंह जी का उद्बोधन हुआ जिसमें संघ के 100 वर्ष की यात्रा के बारे में विस्तृत रूप से विषय को रखें और पंच परिवर्तन के बारे में उन्होंने उद्बोधन दिया।








