CHHATTISGARH

राज्य स्तरीय पुरस्कार पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान एवं यतियतन लाल सम्मान तथा अखिल भारतीय पुरस्कार महाराजा अग्रसेन सम्मान के लिए 22 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

विकास कुमार सोनी

राज्य स्तरीय पुरस्कार पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान एवं यतियतन लाल सम्मान तथा अखिल भारतीय पुरस्कार महाराजा अग्रसेन सम्मान के लिए 22 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

सूरजपुर/11 सितम्बर 2025/ राज्योत्सव 2025 के अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान एवं यतियतन लाल सम्मान तथा अखिल भारतीय पुरस्कार महाराजा अग्रसेन सम्मान (राज्य अलंकरण) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। सम्मान प्राप्त करने के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 22 सितम्बर 2025 तक आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत की जा सकती है। सम्मान अंतर्गत प्रत्येक चयनित व्यक्ति या संस्था को 2 लाख रूपए, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दी जायेगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
राज्य स्तरीय यतियतन लाल सम्मान अंतर्गत अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास तथा राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से एक व्यक्ति या एक संस्था प्रदान किया जाता है। राज्य शासन पण्डित रविशंकर शुक्ल सम्मान अंतर्गत सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में किए गये अभिनव प्रयास तथा राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से एक व्यक्ति या एक संस्था प्रदान किया जाता है। भारतीय पुरस्कार महाराजा अग्रसेन सम्मान सामाजिक, समरसता यथा सभी वर्गों में समभाव, सौहार्द, समाज सेवा के स्थायी कार्य जैसे अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थायी स्वरूप के कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया जाता है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!