
जीआईएस आधारित कार्ययोजना के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
प्रतिभागियों को युक्तधारा पोर्टल से संबंधित विस्तृत जानकारी की गई प्रदान
सूरजपुर/04 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में एंव जिपं सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में गुरूवार को जनपद पंचायत प्रेमनगर के सभाकक्ष में मनरेगा योजना अंतर्गत युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से आधारित कार्ययोजना के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयेजन किया गया। इस कार्यशाला में महात्मा गांधी नरेगा के कार्यक्रम अधिकारी, रोजगार सहायक एवं समस्त तकनीकी सहायक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान राज्य से प्रशिक्षित नोडल तकनीकी सहायक एंव कास्त्र टीम के द्वारा प्रतिभागियों को युक्तधारा पोर्टल से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैठक में बताया गया कि किस प्रकार कार्यों को थीमेटिक मैप के माध्यम से चिन्हांकित कर उन्हें वास्तविक स्थल का चयन किया जा सकता है। तथा यह आकलन किया जा सकता है कि कोई कार्य उक्त स्थल पर उपयुक्त है या नहीं। इस प्रकार योजनाओं के वैज्ञानिक और पारदर्शी क्रियान्यवन हेतु युक्तधारा पोर्टल पर विस्तार से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए बताया गया कि मनरेगा योजनाएं युक्तधारा से जुड़ी है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मनरेगा को आधारित युक्तधारा पोर्टल से जोड़ दिया गया है। अब पंचायतों की योजनाएं पारदर्शी होगी और ग्रामीण को सीधा लाभ मिलेगा।
मनरेगा कार्यों की रियल टाईम मॉनिटरिंग अब युक्त धारा से संभव होगी। जल संरक्षण सड़क, कूप, डबरी और तालाब जैसे कार्य अब तकनीक के साथ बेहतर ढंग से होंगे। मनरेगा को युक्त धारा पोर्टल से जोड़ने के बाद योजनाओं की
प्लानिंग और मॉनिटरिंग आसान होगी। ग्रामीण को समय पर रोजगार एव विकास का लाभ मिलेगा।
इस कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में रविकांत सोनी (तकनीकी सहायक मनरेगा) एंव कमलसाय पैकरा (तकनीकी सहायक मनरेगा) प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया तथा प्रतिभागियों को तकनीकी विषयों पर व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध करायी गई।
इस अवसर पर उपस्थित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिव कुमार टंडन, श्री सुरेंद्र पैकरा (अनुविभागीय अधिकारी ग्रा.यां.से.) श्री राजेश्वर गुप्ता कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा ने युक्त धारा पोर्टल के प्रयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति सकारात्मक अभिव्यक्ति दी।













