जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 09 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 42 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही
खंडवा, 02 जुलाई 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 01.07.25 को कुल 16 गिरफ़्तारी, 03 स्थाई वारंट, 24 जमानती वारंट, 90 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 01.07.25 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए। थाना मोघट रोड के आरोपी हरीश पिता रमेशचन्द्र चोकसे उम्र 40 साल निवासी कुण्डलेश्वर वार्ड खण्डवा के कब्जे से 10 बाटल प्लास्टिक की पन्नीयो मे हाथ भट्टी की कच्ची अवैध शराब किमती करीबन 1000/-रुपये की जप्त की गई। थाना छैगावमाखन के आरोपी दीपक पिता गेंदालाल उम्र 34 साल जाति गुर्जर निवासी ग्राम छैगावदेवी जिला खण्डवा रमेश गुर्जर आम रोड पर खुले (सार्वजनिक) स्थान पर शराब पीता हुआ पाया गया। आरोपी रमेश पिता स्व. संतोष बोरे उम्र 32 साल जाति निवासी ग्राम सुल्याखेडी थाना छैगांवमाखन खण्डवा द्वारा आम रोड पर खुले (सार्वजनिक) स्थान पर शराब पीता हुआ पाया गया। आरोपी हरिकरण पिता पुनाजी उम्र 36 साल निवासी ग्राम सुल्याखेडी थाना छैगांवमाखन द्वारा आम रोड पर खुले (सार्वजनिक) स्थान पर शराब पीता हुआ पाया गया। आरोपी रोशन घरमाडे खुले (सार्वजनिक) स्थान पर शराब पीता हुआ पाया गया। थाना जावर के आरोपी सोनू साकले पिता बुधराम जाति बलाही उम्र 34 साल निवासी ग्राम पिपलकोटा के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 600/-रुपये की जप्त की गई। आरोपी अश्विन पिता मुकेश जाति बलाही उम्र 22 साल निवासी ग्राम पिपलकोटा के कब्जे से 22 क्वाटर देशी प्लेन शराब 3.960 लीटर कीमती 1500/-रुपये की जप्त की गई। थाना मांधाता दिनेश पिता अम्बालाल उम्र 60 साल निवासी वार्ड 15 ओंकारेश्वर के कब्जे से कुल 08 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800/-रुपये की जप्त की गई। थाना नर्मदानगर के आरोपीया सुशीला बाई पति श्यामलाल उम्र 40 साल जाति भीलाला निवासी ग्राम धावडिया पुनासा के कब्जे से हाथ भट्टी महुआ कच्ची शराब 10 लीटर कुल कीमती 1500/-रुपये की जप्त की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1), 36 बी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 01.07.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 42 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 24400/-रुपये वसूल किए गए है। पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 01.07.25 को कुल 28 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 26 प्रकरणों मे 27 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 126 BNSS के तहत 02 प्रकरण मे 02 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। धारा 170 BNSS के तहत 07 प्रकरण मे 09 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 22 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।
2,512 2 minutes read













