ताज़ा ख़बरें

आगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 4 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

खास खबर

आगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 4 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
खण्डवा 23 जून 2025 – 
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रत्ना शर्मा द्वारा बताया गया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित आगनवाड़ी केन्द्रों में आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कुल 45 एवं आगनवाड़ी सहायिकाओं के 168 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 4 जुलाई तक पात्र महिलाएं ‘‘चयन‘‘ पोर्टल http://chayan.mponline.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र निर्धारित समयावधि में केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किये जायेंगे।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ‘‘हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन करने वाली इच्छुक महिला आवेदिका की आयु 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!