ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत स्काउट गाइड के बच्चों ने किया योगाभ्यास

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

 

झाबुआ नगर के भारत स्काउट गाइड, केशव विद्यापीठ की शिवाजी पैक की कब बालकों एवं रानी दुर्गावती की बुलबुलों द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम संस्था प्रधान वंदना नायर एवं सहायक कब मास्टर शुभम राव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर कब एवं बुलबुलों द्वारा प्राणायाम, पद्मासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार आदि योगाभ्यास किए गए।

 

संस्था प्रधान वंदना नायर ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से प्राणायाम में अनुलोम-विलोम को नियमित रूप से करने पर जोर दिया, जिससे शरीर एवं मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में सहायक मास्टर शुभम राव ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!