
लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम संपन्न
—
लाडली लक्ष्मी उत्सव नहीं बल्कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति साझा संकल्प है
—
बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच से ही बालक-बालिकाओं के अंतर को कम किया जा सकता है। इसके लिए अभिभावकों द्वारा बालिकाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की पहल स्वयं करना होगी। लाडली लक्ष्मी उत्सव केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति साझा संकल्प है। शासन द्वारा चलाई जा रही इस पहल में सभी की सहभागिता कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सशक्त करना होगा।
‘‘ परिवार की धुरी है बेटी भी जरूरी हैं , नारे को बुलन्द करना होगा। ’’
लाडली लक्ष्मी उत्सव यह कोई एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि समाज में बालक बालिकाओं के प्रति समान विचारधारा को जीवन पर्यन्त स्थापित करने की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव की एक सकारात्मक पहल है। ग्राम पंचायत नहाल्दा में आयोजित कार्यक्रम लाडली लक्ष्मी उत्सव में यह बात शौयादल प्रशिक्षक एवं कार्यक्रम समन्वयक -महेश कुमार भमोरे द्वारा कही गयी ।
कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशा ‘‘हर बेटी को सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर प्राप्त हो और उर्जा एवं विश्वास का संचार होकर समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच व सशक्तिकरण का वातावरण तैयार हो’’ के बारे में बताया।
नेहा यादव -अपराजिता ट्रेनर द्वारा उपस्थित लाडलियों के समक्ष मार्शल आर्टस का प्रदर्शन किया गया व महिलाओं को स्वंय अपनी सुरक्षा करने हेतु जागरूक होने हेतु निर्देशित किया । इसके बाद लाडली बालिकाओ को लाडली ई प्रमाण पत्र का वितरण लाड़ली हिताक्षी यादव, अरिका यादव , मिनाक्षी यादव , पल्लवी राठौर, रामान्सी यादव, काव्या सोलंकी , जिव्या भालसे, पूरवी चौहान, रूतवी मीना, प्रज्ञा आसवाने , उर्वशी यादव, परिणीती चौहान को किया गया । इसके बाद लाडली बालिका आयुषी धौत्रे ताईक्वाण्डो चैम्पियन, लाडली प्राजंल दीपक सैनी कराटे गोल्ड मेडलिस्ट, लाडली आस्था यादव एल्बो बाक्सिंग स्टेट चैम्पियन में गोल्ड मेडलिस्ट व स्टेट कराटै चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडलिस्ट व लाडली नव्या दुबे को इंटर स्कूल किशोर कुमार निमाड गौरव दिवस एकल प्रतियोगिता की प्रथम विजेता व खुशी भंवरे एसजीएफआई में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर गिफ्ट प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। एक पेड लाडली लक्ष्मी के नाम के अंतर्गत लाडली नित्या माता शागरी राठोड द्वारा बिल पत्र का पौधा लगाया गया।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक रूखसाना खान व आँगनवाडी कार्यकर्ता तुलसी राणै, सलिता गीते सहायिक बसुबाई यादव , निकिता राठौड कार्यक्रम सचिव श्री नरेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रही। लाडली निमिशा धौत्रे द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन आयुषी बिरला, निकिता चौहान, वैशाली सिंह द्वारा किया गया व गणमान्य नागरिकों स्वागत उपरांत लाडली नव्या दुबे द्वारा सरस्वती वंदना या कुंदेंदु तुषार हार धवला का गायन के साथ सरस्वती पूजन कराया गया। बालिकाओ चूनरी ओढाकर, माला पहना एवं गिफ्ट प्रदान कर कन्या पूजन किया गया। श्रीमती शीतल शर्मा द्वारा नहाल्दा के शौर्यादल की सदस्यो को महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने में सहयोग प्रदान करने हेतु आभार प्रगट किया। नहाल्दा ग्राम पंचायत की बालिकाओं द्वारा शौर्यादल परेड में हिस्सा लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी गयी।













