ताज़ा ख़बरें

हर हर महादेव और बोल बम के नारों से गूंजे शिवालय

जरवल बहराइच ‌. .महाशिवरात्रि के मौके पर जरवल के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के भीड़ देखी जा रही है लोग शिव की आराधना मैं डूब चुके हैं फागुन कृष्ण चतुर्दशी रात्री को आनतं आगमन अगम अगोचर अविनाशी आदि देव भगवान शिव के भक्तों ने आशीर्वाद लिया महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की मूर्ति या शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराकर लोटे से जल चढ़ाया जाता है. फिर चंदन का तिलक लगाकर, बेलपत्र, भांग, धतूरा, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र चढ़ाना चाहिए. किसी भी विशेष पूजा पर भगवान के आगे कुछ दक्षिणा जरूर चढ़ाना चाहिए. शिवरात्रि के दिन सुबह से लेकर पूरी रात तक दीपक जलाने से शिव और पार्वती की कृपा प्रप्त होती है. माना जाता है कि इस दिन पुजा-पाठ करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है साथ ही, अविवाहितों को मनपसंद जीवनसाथी मिलता है

 

महाशिवरात्रि के त्योहार पर श्रद्धालु व्रत भी रखते हैं. इस दिन शिवालय जाकर शिवलिंग पर गंगाजल और गाय का दूध अर्पित करने से कल्याण होता है. कई स्थानों पर इस दिन शिव पर ध्यान और शिव मंदिर में युवा खाकी सेवा समिति के तत्वाधान में आज शाम 7:00 शिव बारात भी निकल जाएगी

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!