
रिपोर्टर रामपाल यादव गुना
गुना। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार गुना जिले में प्रथम चरण जनशिक्षा केन्द्र स्तरीय ओलम्पियाड़ प्रतियोगिता परीक्षा से चयनित 3365 कक्षा 2 से 8 के शासकीय विद्यालयों के परीक्षार्थियों की जिला स्तरीय ओलम्पियाड परीक्षा दिनांक 22 जनवरी 2025 को प्रथम दिवस कक्षा 2 एवं 3 के हिन्दी, अंग्रेजी, गणित तथा कक्षा 6 से 8 के हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत विषयों की परीक्षा का आयोजन जिले की पांच विकासखण्ड पर बनाये गये परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई।
जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र ने बताया कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सम्मलित होने के लिए 26 रूट बनाये गये। 24 रूट पर जिला शिक्षा केन्द्र गुना द्वारा बसों/कूजर/गामा लगाकर जनशिक्षा केन्द्रों से बच्चों को परीक्षा केन्द्र तक लाना एवं परीक्षा उपरांत जनशिक्षा केन्द्र पर छोड़ने की व्यवस्था की गई। सभी परीक्षार्थियो एवं साथ में लाने वाले रूट प्रभारी/ शिक्षकों को परीक्षा केन्द्र पर रूचिकर भोजन की व्यवस्था की गई। सभी परीक्षा केन्द्रों पर आये परीक्षार्थी, उनके पालक, शिक्षक, बहुत उत्साहित दिखे। चांचौड़ा विकासखण्ड में जिला परियोजना समन्वयक श्री ऋषि कुमार शर्मा, राघौगढ़ में ए.पी.सी श्री मुकेश श्रीमाल, डाईट से रामस्वरूप सेन, बमौरी में डाईट से श्री जी. एल. सेन, आरोन में डाईट से श्री प्रशांत श्रीवास्तव, विकाखण्ड गुना में श्री लखन सिंह परिहार एवं श्री नवल मिश्रा द्वारा मॉनीटिरिंग की गई







