Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

गर्मी और उमस से लोग परेशानः मंडला में मानसून पहुंचा पर खत्म नहीं हुआ बारिश का इंतजार

गर्मी और उमस से लोग परेशानः मंडला में मानसून पहुंचा पर खत्म नहीं हुआ बारिश का इंतजार

मण्डला जितेंद्र कुमार भलावी की रिपोर्ट

 

मौसम विभाग ने शुक्रवार को मंडला जिले में मानसून के पहुंचने की जानकारी दी थी, लेकिन तब से आज तक जिले में मानसून की बारिश का इंतजार ही हो रहा है। इन पांच दिनों में मंडला में सिर्फ 3 से 5 मिमी बारिश हुई है। भरपूर बारिश के लिए लोग तरस रहे हैं। गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है।

तापमान में गिरावट लेकिन गर्मी बरकरार

गुरुवार को हुई मानसून पूर्व की जोरदार बारिश की वजह से जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, लेकिन उमस भरी गर्मी बरकरार है।

गुरुवार के बाद आज तक जिले के कुछ स्थानों में सिर्फ मामूली बारिश ही हुई है। लेकिन यह खेती-किसानी के लिए पर्याप्त नहीं है। जिले का किसान अभी भी भरपूर मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे है।

बुधवार को बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने तो बुधवार को मंडला जिले में बारिश का इंतजार खत्म हो सकता है। विभाग ने बुधवार को मंडला सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश का अनुमान जताया है। विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में संभावना जताई गई है कि 26 जून को मंडला जिले के अनेक स्थानों 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश और करीब 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!