Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमुरादाबाद

भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 12 लोग हुए घायल

भूमि से चारा काटने पर हुआ विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस

दो पक्षों में मारपीट के बाद अस्पताल में घायलों से पूछताछ करती पुलिस।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)

भूमि विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश और विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के दौरान चले लाठी-डंडों से दोनों पक्षों के 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी के साथ पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

मामला कांठ थाना क्षेत्र के गांव मघपुरी इनायतपुरी का है। यहां के निवासी राजवीर सिंह और कमल सिंह में कृषि भूमि को लेकर रंजिश और विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी और विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चले लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से दोनों ओर के 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े की सूचना पाकर कांठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कांठ लाई। यहां से कई घालयों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ कुलदीप कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनसे झगड़े की जानकारी ली। बताया गया है विवादित भूमि से एक पक्ष द्वारा चारा काटने को लेकर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में हुई मारपीट में एक ओर से चार और दूसरी तरफ से करीब सात लोग घायल हुए हैं। ज्यादा घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कराया गया है, दोनों पक्षों एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं और इनमें भूमि को लेकर विवाद है जो भी तहरीरें प्राप्त होगी, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

मारपीट में यह हुए घायल, एक की हालत चिंताजनक 👇

कांठ थाना क्षेत्र के गांव मघपुरी इनायतपुरी में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष का कमल सिंह, प्रेमवती देवी, अरविंद कुमार, मेहर सिंह, देवराज, अभिषेक, बंटी, बवीता व दूसरे पक्ष से राजवीर, विक्की, हरनाम, रोशन घायल हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार गंभीर घायल अरविंद कुमार की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!