Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

ब्रेकिंग न्यूज़,टेंपो व पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

गढ़वा से गढ़वा रंका मार्ग पर बुधवार की सुबह टेंपो व पिकअप के टक्कर में टेंपो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

गढ़वा से

गढ़वा रंका मार्ग पर बुधवार की सुबह टेंपो व पिकअप के टक्कर में टेंपो पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के जमारी गांव निवासी स्वर्गीय कमलेश भुईया का पुत्र सुरेंद्र कुमार भुईया 15 वर्ष बताया गया है। वहीं घायल पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी नागेश्वर सिंह का पुत्र महेश सिंह एवं पलामू के ही नवा थाना क्षेत्र के राजदिरिया गांव निवासी विनय सिंह का पुत्र संजय सिंह को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि जमारी गांव से बारात रंका थाना क्षेत्र के बाहाहारा गांव गया था।

 

 

 

लौटने के दौरान नारायणपुर स्थित बाईपास के पास एक पिकअप ने टेंपो में टक्कर मार दिया। टेंपो पर सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सभी को गढ़वा सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र कुमार भुइया को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने सुरेंद्र कुमार भुईया को शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!