विदिशा — मंडी बामोरा l नगर की पेयजल सप्लाई मै गंदे पानी आने की समस्या बनी हुई है ये समस्या पिछले कई बर्षों से नगर मै बनी हुई है आजतक ग्राम पंचायत नाली के पानी की पेयजल के सप्लाई पाइप लाइन मै लीकेज का पता नहीं लगा सकी है पानी सप्लाई के पहले दस मिनिट तक गन्दा बदवुदार पानी आता है नगर बासी गर्मियों मै पंचायत द्वारा जल सप्लाई पर ही निर्भर है क्योंकि नगर के अधिकांश ट्यूबेल मै पानी आना बंद हो गया है जल जीवन मिशन के अंतर्गत डलने बाली नवीन पाइप लाइन डलने से समस्या खत्म होने का इंतजार कर रहे नगर बासी आचार सहिता के लगने के साथ ही ठेकेदार द्वारा नगर के बीच सड़क खोदकर पाइप लाइन डालने का कार्य अधूरा ही छोड़कर काम बंद कर दिया जिससे रहबासी खुदी सड़क के कारण बाहनो के गिरने से चोटिल हो रहे है l वार्ड नंबर 14 निबासी सतीश चौरसिया तथा वार्ड क्रमांक एक निबासी संतोष नामदेव द्वारा बताया गया खुदी सड़क से पूरे मोहल्ले लोग परेशान हो रहे हैl सम्बंधित बिभाग से लोगो द्वारा समस्या का निदान करने का आग्रह किया गया l
2,507 1 minute read








