
कसडोल-भारतीय जनता पार्टी ने एकात्ममानववाद एवं अन्त्योदय के प्रणेता पं.दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को आज पूरे प्रदेश में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। सत्यनारायण पटेल जिला कोषाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ने कसडोल मंडल के ग्राम पंचायत मोहतरा में आयोजित समर्पण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में सम्मलित होकर पं0 दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किये। भाजपा किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी पोलिंग बूथ स्तर पर समर्पण दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर पं0 दीनदयाल उपाध्यक्ष की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।बूथ स्तर पर आयोजित किये गये समर्पण दिवस के कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दुनिया के इतिहास में सिर्फ मानव मात्र के लिए अगर किसी एक विचार दर्शन ने समग्रता में चिंतन प्रस्तुत किया है तो वह एकात्ममानववाद का दर्शन है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर मां भारती की सेवा की। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रेरणा और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखकर लगातार लोककल्याण के लिए कार्य कर रही है।जिला कोषाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ गरीबों के कल्याण के लिए दिन-रात कार्य करते हुए नए भारत के निर्माण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए भाजपा अपनी नीतियों और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जन संघ के संस्थापक के रूप में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो आधारशिला रखी थी वह आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व का सबसे बड़ा राजीतिक दल है। उन्होने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय ने स्वयं की चिन्ता किए बगैर पहले देश और फिर पार्टी को प्राथमिकता देते हुए अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा भाजपा की केन्द्र व प्रदेश की सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से चाहे वह आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा हो या उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन अथवा किसान सम्मान निधि सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। इन सारी योजनाओं का विचार माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को उसी विचार धारा से मिल रहा है। जिस विचारधारा की नींव पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने रखी थी। समर्पण दिवस के अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद साहू भाजयुमो नेता,रोशन मिश्रा भाजपा नेता,बूथ अध्यक्ष जगदीश कर्ष, घना राम साहू, फिरतू राम कैवर्त्य, कन्हैया लाल शुक्ल, श्यामता प्रसाद साहू, केवरा बाई शुक्ला, ललिता कर्ष, जानकी बाई यादव, पूर्णीमा, समारीन कर्ष, तिजमत कर्ष, लक्ष्मीन कर्ष, जानकी कर्ष, किरण कर्ष, कुमारी कर्ष ,बद्रीका कर्ष, गोपी कर्ष, कमल कर्ष,भरत, सुखसागर, कैवर्त्य आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे!