*DIAL 112 (FRV) वाहन लगातार सिद्ध कर रहा अपनी उपयोगिता, स्टाफ की तत्परता और संवेदनशीलता फिर बनी जच्चा बच्चा की जीवनरक्षक*
खंडवा/
आज दिनांक 15.09.26 को थाना जावर क्षेत्र के ग्राम मतानी बुजुर्ग दूधिया फलिया निवासी एक व्यक्ति द्वारा उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने एवं DIAL 108 वाहन उपलब्ध नहीं होने से DIAL 112 पर कॉल कर मदद मांगी गयी, जिस पर DIAL 112 कंट्रोल रूम से इवेंट प्राप्त होते ही थाना जावर की FRV 10 में तैनात प्रधान आरक्षक राजकिरण तथा पायलट विशाल महाजन द्वारा त्वरित रूप से ग्राम मतानी बुजुर्ग दूधिया फलिया पहुंचकर गर्भवती महिला, आशा कार्यकर्ता एवं महिला के पति को FRV वाहन से पीएचसी जावर लेकर निकले जो रास्ते में (FRV) वाहन में ही महिला को प्रसव हो गया। ततपश्चात महिला एवं उसके नवजात शिशु को तत्काल पीएचसी जावर पहुंचाया गया, जहां दोनों स्वस्थ है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना जावर की DIAL 112 (FRV) वाहन के प्रधान आरक्षक राजकिरण तथा पायलट विशाल महाजन की महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील भूमिका रही।












