*चौकी पुनासा,थाना नर्मदा नगर पुलिस की सम्पत्ति संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई, ₹50,000 कीमत की चोरी गई दो बकरियां 24 घंटे में बरामद*
खंडवा//पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में माल-मुल्जिम की शीघ्र बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिंह गवली के निर्देशन में थाना नर्मदा नगर एवं चौकी पुनासा पुलिस ने बकरी चोरी की वारदात का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण
दिनांक 15.09.2026 को थाना नर्मदा नगर के ग्राम नानखेड़ा माफी निवासी फरियादी त्रिलोक पिता रेवाराम कलाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 14.09.2026 की रात में उसके घर के बाड़े से अज्ञात बदमाश उसकी दो बकरियां एक सफेद एवं एक लाल-भूरे रंग की कीमती 50 हजार रु. की चुराकर ले गया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा बकरियों को चोरी कर ले जाने पर थाना नर्मदा नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। अज्ञात माल-मुल्जिम की तलाश हेतु टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र तथा कस्बा पुनासा में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए एवं सायबर सेल की तकनीकी सहायता प्राप्त की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों आरोपियों द्वारा वारदात करना स्वीकार किया गया।
पुलिस ने आरोपी—
रविन्द्र पिता निर्भयसिंह निहाल, उम्र 22 वर्ष
राहुल पिता गुलाबसिंह निहाल, उम्र 27 वर्ष
दोनों निवासी नानखेड़ामाफी
को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई दो बकरियां, कुल कीमत ₹50,000/- तथा घटना में प्रयुक्त नीले रंग की HF Deluxe मोटरसाइकिल कीमत करीब ₹30,000/- बरामद की। आरोपियों को माननीय न्यायालय खण्डवा में पेश कर जेल भेजा गया।












