
लोक देवता रामदेव जी के प्रकट उत्सव पर आयोजित हुआ दो दिवसीय कार्यक्रम।
दूसरे दिन पूजा अर्चना के साथ हुआ विशाल भंडारा, सांसद विधायक भी पहुंचे।
खंडवा। सर्व वाल्मीक समाज द्वारा लोक देवता रामदेव जी का प्रकट उत्सव धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। समाज द्वारा दो दीवसीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जिसमें सांसद विधायक ने पहुंचकर पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी करवाई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेवजी का जन्म विक्रम संवत1409 को भादव मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया दूज के दिन हुआ था।
इस सुअवसर पर पूरे भारतवर्ष में रामदेवजी महाराज को मानने वाले श्रद्धालुओं द्वारा उनका प्रकटोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बाबा रामदेवजी के प्रकटोत्सव पर सर्ववाल्मीक समाज सकल पंच खंडवा व वाल्मीक युवा संगठन द्वारा रात्रि जागरण में भजनों का आयोजन कर दूसरे दिन रविवार को दूज के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार 12 घंटे के भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के सभी गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति हुई।
इस प्रकटोत्सव में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित खंडवा विधायक कंचन मुकेश तन्वे द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित कर भंडारे में प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता समाज द्वारा सभी बाबा रामदेवजी में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं ने इस भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।










