कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई, कलेक्टर ने सुनी 82 आवेदकों की समस्याएं
अनिल बिलवे रिपोर्टर खरगोन
खरगोन 08 सितम्बर 2026। प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में 08 सितम्बर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद ने आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 82 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आए थे। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्री मिलिंद कुमार नागदेवे, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेंद्र कुमार कटारे व अन्य अधिकारियों ने समस्याओं का त्वरित निराकरण किया।