खरगोनमध्यप्रदेश

क्रषि उपज मंडी खरगोन में नवीन कपास सीजन का शुभारंभ

मुहूर्त में कपास का भाव 8411रुपये प्रति क्वींटल रहा

कृषि उपज मंडी खरगोन में नवीन कपास सीजन का शुभारंभ

मुहूर्त में कपास का भाव 8,411 रुपये प्रति क्विंटल रहा

पहले दिन 506 वाहनों में 48 बैलगाड़ियों से हुई कपास की आवक

खरगोन से रिपोर्टर अनिल बिलवे की रिपोर्ट

07 सितंबर 2026। कृषि उपज मंडी समिति खरगोन में सोमवार को नवीन कपास सीजन का शुभारंभ विधिवत कपास पूजन एवं नीलामी के साथ हुआ। कपास मुहूर्त कार्यक्रम में विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, श्री संतोष पाटीदार, श्री विष्णु रघुवंशी, श्री रवि वर्मा, किसान संघ के प्रतिनिधि, मंडी सचिव श्रीमती शर्मिला निनामा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित श्री राजेन्द्र परसाई द्वारा विधिवत कपास पूजन कराया गया। इसके पश्चात विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, व्यापारियों एवं मंडी सचिव की उपस्थिति में कपास की नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ की गई। नवीन कपास सीजन की पहली कपास की नीलामी में फर्म के.के. फाईन कॉट द्वारा श्री अश्विन दांगी, खरगोन की कपास के लिए 8,411 रुपये प्रति क्विंटल का भाव प्राप्त हुआ।
कपास मुहूर्त के अवसर पर मंडी में कुल 506 वाहनों की आवक रही, जिसमें 48 बैलगाड़ियां शामिल थीं। मंडी में कपास का न्यूनतम भाव 5,000 रुपये, अधिकतम भाव 8,595 रुपये तथा मॉडल भाव 7,500 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
कार्यक्रम में व्यापारी श्री कल्याण अग्रवाल, श्री आशुतोष अग्रवाल, श्री मन्नालाल जायसवाल, श्री गिरीराज महाजन, श्री सुरेश गांधी, श्री अनिल गोयल, श्री मुकेश महाजन सहित अन्य व्यापारी एवं संबंधितजन उपस्थित रहे।
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!