
प्रदेश की सबसे बड़ी जय हिन्दू राष्ट्र कांवड़ यात्रा को लेकर खंडवा नगर और जिले के गांव-गांव में युवा उत्साह के साथ बैठकों में उपस्थित होकर अधिक संख्या में आने का संकल्प ले रहें हैं। सभी कांवड़ यात्री 7 अगस्त शुक्रवार रात्रि को ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। 8 को सुबह माॅं नर्मदा का पावन जल भरकर खंडवा के लिए प्रस्थान करेंगे 10 तारीख को खंडवा नगर भ्रमण कर महादेवगढ़ महाकाल को जल चढ़ाया जाएगा। इसी के साथ ही लाल चौकी के आदर्श नगर में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें बंटी ठाकुर, विशाल पासी, आकाश दुबे, चाहत सिंह तोमर, पंकज लाड़, अनुज लाड़, गोपाल चौहान, अनमोल खारवंश, शिवेंद्र खेड़े, रोशन मालवीय, नक्ष गौर, तुषार पांड्या, नैतिक वर्मा, गणेश सेन, सागर विश्वकर्मा, निखिल सावनेर, भावेश मराठा, ऋषभ कोचले, रचित तिवारी, शुभम कनाड़े, नैतिक मालवीय आदि उपस्थित रहें।











