
एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ी विधायक कंचन तनवे,शिशु ग्रह में किया पौधारोपण।
आमजन से किया पौधारोपण कर उसे बड़ा करने का अनुरोध।
किलकारी शिशु ग्रह का किया निरीक्षण, बच्चों की देखभाल और व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
खंडवा। बड़ी संख्या में वनों की कटाई के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ा हुआ है, जिसके माध्यम से ऑक्सीजन की कमी को हम महसूस कर पा रहे हैं। पर्यावरण की रक्षा एवं ऑक्सीजन के लिए बड़ी संख्या में पौधारौपण कर पौधों को बढ़ाकर पेड़ बनाना हे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बुधवार को खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने खंडवा के किलकारी शिशु गृह, नाकोड़ा नगर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर किलकारी शिशु गृह का अवलोकन कर वहाँ उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं बच्चों की देखभाल संबंधी जानकारी प्राप्त की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने अपने उदबोधन मे कहा की पर्यावरण की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम का जो अभियान चला रखा है उसे हम सार्थक करें प्रत्येक व्यक्ति कम से कम आज पौधे लगाकर उन्हें बच्चों की भांति बड़ा करे। विधायक श्रीमती तनवे ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतु सभी के संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। उज्जवल भविष्य के विकास के संरक्षण के लिए प्रकृति संरक्षण भी जीवन का बहुत महत्वपूर्ण कार्य है।
विधायक कंचन मुकेश तनवे ने मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की जनता से आह्वान किया की अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और समृद्ध वातावरण के निर्माण का संकल्प लें, इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे के साथ शिशु ग्रह की संचालीका दीपमाला विधानी, धर्मेंद्र बजाज, सुनील जैन, सतनाम सिंह होरा, दुर्गेश शर्मा,कन्हैया वर्मा, विशाल छाबड़ा, सुशील विधानी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।











