
*सीए बनें मनीष छतवानी, समाज में हर्ष व्याप्त*
खंडवा। सिंधी समाज के होनहार मनीष छतवानी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की परीक्षा पास कर सीए बनें। हर्ष व्यक्त कर यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मनीष ने 600 मार्क में 380 प्राप्त किये हैं। मनीष छतवानी सिंधी कालोनी के व्यवसायी अशोक छतवानी के पुत्र है। माता जी मधु छतवानी ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि मनीष ने यह सफलता कड़ी मेहनत से प्राप्त की है।









