CHHATTISGARH

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला संयुक्त कार्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण कलेक्टर ने लीची का पौधा लगाकर दिया हरियाली का संदेश

विकास कुमार सोनी

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला संयुक्त कार्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण

कलेक्टर ने लीची का पौधा लगाकर दिया हरियाली का संदेश

सूरजपुर/ 05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला संयुक्त कार्यालय परिसर में स्थित मैदान पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने परिसर में लीची के पौधे का रोपण किया तथा पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि बढ़ते तापमान एवं पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए हम सभी को पर्यावरण के प्रति सजग एवं संवेदनशील होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिवसीय आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए हर व्यक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लगाए गए पौधे तभी सार्थक होंगे जब उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए, इसलिए ’एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें’ की भावना को आत्मसात करना होगा।
इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई कि वे विश्व पर्यावरण दिवस पर और बरसात के मौसम में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसके संरक्षण का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!