
खण्डवा//खण्डवा पुलिस की मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा डिलीवरी बॉय के द्वारा शहर मे डिलीवरी के नाम प्रतिबंधित नशे की अल्प्राज़ोलम टैबलेट डिलीवर करते आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कर 1600 गोलियां जप्त कर नशा के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए 04 आरोपी को किया गिरफ्तार
माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशानुरूप एवं माननीय पुलिस महानिदेशक म.प्र. के निर्देशानुसार प्रदेश को नशामुक्त किए जाने की दिशा में कार्यवाही किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा अधीनस्थ थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मादक पदार्थ का अवैध व्यवसाय करने वाले बदमाश की लगातार निगरानी रखते हुए दिनांक 30.05.26 को देर रात थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति कब्रिस्तान के पास रेल्वे ब्रिज के निचे किसी को नशे की गोलिया अल्प्राज़ोलम बैचने की नियत से आने वाले है जल्दी दबिश दी जाए तो सफलता मिल सकती है की मुखबिर सुचना पर थाना प्रभारी निरी प्रवीण आर्य द्वारा टीम बनाकर विधिवत कर्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर रवाना होकर छुपाव हासिल करते हुए नजरी दुरी बनाते हुए बताये स्थान को घेराबंदी करते कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताये हुलिए के दो व्यक्ति दिखे साथ लाये साक्षी के समक्ष विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी मो. रईस पिता मो लईक खान उम्र 32 साल हातमपुरा खंडवा एवं शेख साहिल पिता शेख मेहमूद उम्र 25 साल नि. छीपा कॉलोनी खंडवा के कब्जे मे 5-5 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 10-10 अल्प्राज़ोलम टैबलेट कुल 100 टेबलेट अवैध रूप से रखे पाया जाने से, इलेक्ट्रिक स्कूटर, 02 नग मोबाइल फोन एवं नगदी 1000₹ जप्त कर दोनों आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 334/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबध कर आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपी से उक्त टैबलेट के सम्बन्ध मे जानकारी लेते आरोपी द्वारा बताये अनुसार आरोपी फ़ारिस पिता छोटे खां उम्र 40 साल निवासी लालबाग बुरहानपुर एवं सुभाष पिता फकीरा महाजन उम्र 60 वर्ष नि. सिकारपुरा बुरहानपुर के कब्जे से 1500 अल्प्राज़ोलम टैबलेट किमती करीब 48000 ₹ की, इलेक्ट्रिक स्कूटर एवं 02 मोबइल फोन कुल किमती 124000₹ का मसरुका जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।










