यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा यात्री बस चेकिंग अभियान में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर 195 बस चालक के खिलाफ की गई कार्यवाही ₹3,36,400 का किया जुर्माना।
खंडवा 27 मई 2026
पुलिस परिवहन शोध संस्थान, पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल आदेशानुसार पुलिस खण्डवा वं परिवहन विभाग संयुक्त टीम द्वारा जिले में संचालित यात्री बस में आमजन की सुरक्षा के उदेश्य से दिनांक 21.05.2026 से 27.05.2026 तक एक सप्ताह का लोक परिवहन बसों का विशेष चैकिंग एवं प्रवर्तन अभियान चालाया गया। अभियान के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जांच की गई-
• बसों में अग्निशमन यंत्र, मेडिकल किट आदि आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता।
• बसों में ओवरलोड सवारी न ले जाई जा रही हो।
• इमरजेंसी विंडो सही स्थिति में हो एवं उसके पास सीट न लगाई गई हो।
• वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना।
• चालक एवं परिचालक द्वारा शराब अथवा अन्य नशे की स्थिति में वाहन संचालन न किया जा रहा हो।
• चालक एवं परिचालक का यात्रियों के प्रति व्यवहार मानवीय एवं शालीन हो।
• बसों का वैध बीमा होना।
अभियान के अंतर्गत यात्री बस में सुरक्षा मानकों के शत्-प्रतिशत सत्यापन किया गया। निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित परिवहन बसों के विरुद्ध कार्यवाही की गई एवं बस संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। इस प्रकार अभियान में बस संचालकों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन न किए जाने पर आज दिनांक 27.05.2026 उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, एआरटीओ श्री दीपक मांझी, सहित थाना यातायात स्टाफ के द्वारा ओंकारेश्वर क्षेत्र मे बसों एवं ऑटो चेक कर 52 वाहन चालक के विरुद्ध कार्यवाही कर 44000/- वसूल किए गए| एक सप्ताह के इस अभियान मे कुल 195 बस के संचालक के विरुद्ध कार्यवाही कर ₹3,36,400 समन शुल्क वसुल किया गया।
2,501 1 minute read











