CHHATTISGARH

शिवनंदनपुर नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण – जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

विकास कुमार सोनी

शिवनंदनपुर नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण

– जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

सूरजपुर/22 मई 2026/ शिवनंदनपुर नगरीय निकाय के निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की दिशा में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रेना जमील के निर्देशन में जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02 एवं 03 को प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ प्रशिक्षण:-
प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) श्री विजेन्द्र सिंह पाटले के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री अजय मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी (सहायक नोडल प्रशिक्षण) सहित सभी सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण की प्रत्येक गतिविधि की सूक्ष्मता से निगरानी की।

मास्टर ट्रेनर्स ने दी विस्तृत जानकारी:-
प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर श्री पी.सी. सोनी एवं श्री शंभू निषाद द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, मतदाता सूची का मिलान, मतदान सामग्री का रखरखाव, मतदान केन्द्र पर अनुशासन तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर्स ने प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक दोनों रूपों में अधिकारियों को प्रशिक्षित किया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने की तैयारी:-
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने निर्देशित किया है कि निर्वाचन कार्य में लगे समस्त अधिकारी-कर्मचारी पूरी निष्ठा, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि शिवनंदनपुर नगरीय निकाय का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो सके। प्रशिक्षण के अंत में प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण में दी गई जानकारी का गहन अध्ययन करें तथा द्वितीय चरण के प्रशिक्षण से पूर्व अपनी समस्त शंकाओं का समाधान कर लें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!