जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 54 वाहन चालकों के विरुद्ध एम. व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही जिले मे 14 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 06 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 05.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना मोघट रोड़ खंडवा के आरोपी विरज पतिा गेंदालाल मरकाम उम्र 25 साल निवासी ग्राम अजंटी थाना मोघट रोड़ खंडवा के कब्जे से महुआ हाथ भट्टी कच्ची अवैध शराब 10 बाटल कीमती 1000/-रूपये की जप्त की गई, आरोपी नंदराम पिता भाईराम मंडलोई उम्र 58 साल निवासी ग्राम देवलामाफी थाना मोघट रोड़ जिला खंडवा के कब्जे से महुआ हाथ भट्टी कच्ची अवैध शराब 10 बाटल कीमती 1000/- रुपये की जप्त की गई एवं आरोपी गब्बू पिता गफूर खां उम्र 60 साल निवासी रामेश्वर टेकड़ा खंडवा के कब्जे से महुआ हाथ भट्टी कच्ची अवैध शराब 5 लीटर कीमती 500/-रुपये की जप्त की गई। थाना पदमनगर के अरोपी सतपाल पिता सुरेश गोहर निवासी सिंघाड तलाई खंडवा अवैध रूप से लोगो को शराब पिला रहा था जिसके कब्जे से एक आधा क्वाटर देशी शराब व गिलास डिस्पोजल जप्त की गई एवं अरोपी गितेश यादव पिता प्रमोद यादव उम्र 24 साल जाति गवली निवासी संतोषी माता वार्ड गली नं. 01 खंडवा अवैध रूप से लोगो को शराब पिला रहा था जिसके कब्जे से दो आधा-आधा क्वाटर देशी शराब व गिलास डिस्पोजल जप्त किया गया| उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना मोघट रोड एवं थाना पदमनगर मे धारा 34(1), 36बी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 05.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 54 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 20300/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 05.04.2026 को 14 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 08 प्रकरणों में 08 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 06 प्रकरणों में 06 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 05 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,502 2 minutes read











