CHHATTISGARH

ट्रैन से अम्बिकापुर आने के दौरान लैपटॉप चोरी का आरोपी गिरफ्तार को गांधीनगर थाना के द्वारा कार्यवाही किया गया

विकास कुमार सोनी

ट्रैन से अम्बिकापुर आने के दौरान लैपटॉप चोरी का आरोपी गिरफ्तार को गांधीनगर थाना के द्वारा कार्यवाही किया गया

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही, चंद घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से चोरी का लैपटॉप सहित बैग किया गया जप्त। आरोपी पूर्व मे भी इस प्रकार की घटना को दिया था अंजाम। आपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही।

मामले का संक्षीप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया दिनांक 25/02/26 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 24/02/26 को रायपुर ट्रैन से अंबिकापुर आने के दौरान प्रार्थिया का जानपहचान एक अज्ञात युवक से हुआ था, अंबिकापुर आने के बाद प्रार्थिया उक्त युवक के साथ रेल्वे स्टेशन के प्रतीक्षालय मे बैठी थी, कुछ देर बाद प्रार्थिया अपना बैग उक्त युवक को देखने बोलकर वाशरूम चली गई, जो वापस आकर देखी कि प्रार्थिया का बैग मौक़े पर नहीं था और उक्त युवक भी मौक़े पर नहीं था, अज्ञात युवक द्वारा प्रार्थिया का बैग जिसमे Zebronics company का लैपटॉप एवं एक चश्मा एवं कपड़े आदि को चोरी कर ले गया है, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 106/26 धारा 331(2),305 (ए), बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थीया एवं गवाहो का कथन लेख कर संदेह के आधार पर आरोपी शुभम महावर को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *शुभम महावर पिता पुरुषोत्तम महावर उम्र 34 वर्ष ‘निवासी मकान नम्बर 147 हनुमान रोड कटरा भार्केट राधौगढ़ गुना म.प्र. हा. मु. आनंद बिहार फेस 2 दुर्ग* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर प्रार्थिया का लैपटाप चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से प्रार्थिया का चोरी किया हुआ बैग एवं लैपटाप बरामद किया गया, आरोपी द्वारा पूर्व मे भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया था, आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे आरक्षक उमेश गुप्ता सक्रिय रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!