अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

भारतीय किसान यूनियन असली गैरराजनैतिक ने अधीक्षण अभियंता बदायूं के खिलाफ मोर्चा खोला

बदायूं भारतीय किसान यूनियन असली गैरराजनैतिक ने अधीक्षण अभियंता बदायूं के खिलाफ मोर्चा खोला जिसकी अध्यक्षता जसवीर सिंह यादव ने की और संचालन हरिश पटेल ने किया महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पूनम गुप्ता जी ने कहा की अधीक्षण अभियंता बदायूं का जनता के प्रति बातचीत करने का रवैया बहुत ही गलत है हिटलर शाही रवैया है अधीक्षण अभियंता महोदय जनता के लिए हैं ना की जनता अधीक्षण अभियंता महोदय के लिए है साहब का फोन ना उठना एक गंभीर विषय बनता है जनपद में कहीं भी कोई भी हादसा होता है जिसकी शिकायत अधिकारी को दी जाती है तो उस अधिकारी का फोन ही नहीं उठता है उन्होंने कहा की सरकार के हिसाब से अधीक्षण अभियंता हिटलर शाही रवैया दिखाते हुए किसानों के साथ बर्ताव करते हैं सरकार किसानों को मारने की कगार पर ले जाना चाहती है वही रवैया अधीक्षण अभियंता महोदय का किसानों के साथ है किसानों की समस्याओं का ज्ञापन अधीक्षण अभियंता महोदय ने ना लिया ना ही संगठन के पदाधिकारी को अंदर आने की अनुमति दी यह बहुत ही दुखद बात है कि किसानों का उगाया अन्न अधीक्षक अभियंता महोदय नहीं खाते हैं केवल पैसा खाते हैं जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा की अधीक्षण अभियंता महोदय ने कहा कि संगठन हमारा भी हैं तो मेरा कहना है कि महोदय संगठन आपका है तो आ जाओ आमने-सामने किसमें कितना दम है देख लेते हैं आप संगठन की धमकी देकर जनता के काम नहीं करेंगे सरकार आपको पेमेंट दे रही है जनता की सेवा के लिए आपको जनता के काम करने ही पड़ेंगे उन्होंने कहा कि एक एसडीओ सलारपुर बिजली घर पर तैनात हैं जिन्होंने अवैध तरीके से लूटना शुरू कर दिया है ग्राम गुरपुरी विनायक में बिजली की लाइन टूटी बिना इंस्ट्रूमेंट के उन्होंने पैसे लेकर लाइन को पीछे हटा कर अपनी मर्जी से बनबा दिया जो कि गलत है किसान के लिए एस्टीमेट चाहिए और इन्हें पैसा उगाई के लिए कोई एस्टीमेट की जरूरत नहीं है इनकी जांच होनी चाहिए और इन एसडीओ पर कार्रवाई होनी चाहिए नहीं तो संगठन एसडीओ कार्यालय का घेराव करके तालाबंदी करेगा युवा जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह यादव वकील साहब ने कहा की क्षेत्र में जितने भी मीटर रीडर हैं अवैध उगाई करते हैं और जनता के बिल गलत निकालते हैं जनता परेशान होती है और ऑफिसों के चक्कर काटती है फिर कहीं जाकर उनके बिल ठीक हो या ना हो इसका कोई गारंटी नहीं है इन मीटर रीडरों को पैसा वसूली करना बंद कराया जाए और सही रीडिंग के हिसाब से बिल निकाला जाए और हर महीना डोर टू डोर जाकर बिल निकाले यह मीटर रीडर गांव गांव जाते ही नहीं है और अपने घर बैठकर बिल बना देते हैं उन्होंने कहा की कोई किसान अगर कनेक्शन लेता है तो जे ई सहाब अपनी मर्जी से स्टीमेट बनाते हैं अगर वह बंदा पैसा देता है तो दोबारा ऑनलाइन करके वह एस्टीमेट कम रूपयो का बनाया जाता है जिला सचिव सूरजपाल सिंह ने कहा कि पहले भी बिजली विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ 56/3 में माननीय न्यायालय में मुकदमा चल रहा है यह सुधार करें और जनता के काम करें अन्यथा कार्रवाई कुछ और होगी निम्नलिखित पदाधिकारी ने अपनी सहभागिता दिखाई पूनम गुप्ता जसवीर सिंह यादव राजपाल सिंह अशोक पटेल गजेंद्र यादव बबलू यादव हरबंस पटेल महेश चंद्र परमेश्वरी सिंह द्वाराकी सिंह खान बहादुर कमल गुप्ता डॉक्टर साहब सिंह अनूप सागर मोहम्मद वसीम गद्दी सालीम गद्दी ऋषिपाल सिंह बागेश यादव कलेक्टर सिंह यादव रामेंद्र सिंह यादव कल्लू वाल्मीकि

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!