अन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोरखपुर

शाही स्मृति अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता: CISF दिल्ली बनी विजेता, मऊ रही उपविजेता

भास्कर त्रिपाठी

 

बड़हलगंज (गोरखपुर)।क्षेत्र के ग्राम महुआपार में आयोजित स्वर्गीय बीरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबले में CISF दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मऊ की टीम को 1–0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

 

फाइनल मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में CISF दिल्ली के खिलाड़ी इमरान ने 66वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, जो अंत तक बरकरार रही। इसी गोल के साथ CISF दिल्ली ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

 

फाइनल मुकाबले के निर्णायक निताई सरदार, उपेंद्र शुक्ला एवं अमल कुमार रहे। वहीं अजय यादव, उपेंद्र एवं सौरभ कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई। मैच की सजीव और रोचक कमेंट्री मुन्ना शाही एवं राजू शाही द्वारा की गई।

 

मैच के दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी देवेंद्र सिंह एवं विधायक राजेश त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वर्गीय बीरेंद्र प्रताप शाही को श्रद्धांजलि अर्पित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम CISF दिल्ली को ₹1,00000 नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता मऊ की टीम को ₹50,000 नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों की खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

 

इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य रमेश शाही, प्रशांत शाही, देवेंद्र शाही, अजीत राव, धीरेन्द्र तिवारी, अतुल शाही, गोपाल पाल, दीपक यादव, सिंटू शाही, श्यामनारायण शाही एवं श्रीराम यादव सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!