ताज़ा ख़बरें

आवंलिया नागोतार में चल रहा प्राचीन परंपरा अनुसार मोती माता का मेला।

खास खबर

आवंलिया नागोतार में चल रहा प्राचीन परंपरा अनुसार मोती माता का मेला।

मेले हमारी संस्कृति की धरोहर है इन्हें सवेंर कर रखें, ,,मंत्री विजय शाह,,

मेला आयोजन के लिए मंत्री श्री शाह ने स्वीकृत किए 10 लाख रुपए।

मंगलवार होगा कव्वाली का शानदार मुकाबला।

खंडवा खालवा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी खालवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आंवलिया नागौतार में मोती माता का भव्य मेले का आयोजन 1 जनवरी से धार्मिक परंपरा अनुसार प्रारंभ हुआ जो 8 जनवरी तक चलेगा। समाजसेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा जिले के कई स्थानों पर वर्षों से प्राचीन प्राचीन परंपरा अनुसार मेलों का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी क्षेत्रवासी उपस्थित होकर मेले का आनंद लेते हैं। ग्राम आंवलिया में आयोजित मेले में आठ दिनों तक मंदिर में श्रद्धालु पूजा अर्चना के साथ मेले में लगी दुकानों से खरीदारी करते हैं एवं आठ दिनों तक आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर आनंद लेते हें। आयोजित मेले में क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश शासन में मंत्री डॉ. कुवर विजय शाह के साथ ही खंडवा की पूर्व महापौर भावना शाह एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह कार्यक्रमों में उपस्थित हुवें। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजित मेले में विगत दिनों सुशीला महेश्वरी की शानदार भजन संध्या संपन्न हुई। मेले में गम्मत, डांस, गरबा, गादली, वॉलीबॉल, कबड्डी कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन भी चल रहा है 6 जनवरी मंगलवार को शानदार कव्वाली का आयोजन होगा, जिसमें टीवी सिंगर रेशमा ताज सोलापुर और टीवी सिंगर वसीम जानी नागपुर शामिल होंगे। मोती माता के इस मेले में मंत्री विजय शाह ने पहुंचकर क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए माताजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं नेवेद चढ़ाया। इस अवसर मंत्री श्री शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेला हमारी प्राचीन धरोवर है, प्राचीन काल से मेलों की परंपरा ग्रामीण क्षेत्रो मैं आयोजित होती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और इसका आनंद लेते हैं। ग्राम आंवलिया नागौतार में आयोजित मां मोती माता का पावन मेला जनजातीय आस्था, संस्कृति और परंपरा का भव्य उत्सव हें। यह मेला श्रद्धालुओं का जनसैलाब सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत मिसाल हे हम सब का दायित्व है कि इन मेलों को सवेंर कर रखें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मेले की भव्यता को देखते हुए मंत्री श्री शाह ने मेला आयोजन के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष विष्णु राजवार, उपाध्यक्ष हरिराम मार्को,संयोजक अर्जुन पटेल, कोषाध्यक्ष नारायण पटेल, सरपंच राजकुमार कास्डे, सचीव अभीषेक नामदेव व अन्य पदाधिकारी ने मंत्री श्री शाह का स्वागत अभिनंदन किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!