CHHATTISGARH

धान खरीदी से किसानों के चेहरे खिले बच्चों की पढ़ाई और घर निर्माण में करेंगे राशि का उपयोग किसानों ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रशासन को दिया धन्यवाद

विकास कुमार सोनी

धान खरीदी से किसानों के चेहरे खिले बच्चों की पढ़ाई और घर निर्माण में करेंगे राशि का उपयोग
किसानों ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री एवं प्रशासन को दिया धन्यवाद

सूरजपुर/ 27 नवंबर 2025/ जिले में धान खरीदी की शुरुआत होते ही गांवों में खुशियों की बयार फैल गई है। सभी धान उत्पादक किसान अपनी फसल लेकर खरीदी केंद्रों का रुख कर रहे हैं। निश्चित रूप से 3100 की राशि प्रति क्विंटल मिलने से किसान बेहद खुश हैं। सूरजपुर के बसदेई समिति में धान बेचने आए ग्राम झांसी के 60 वर्षीय किसान जीत राम रजवाड़े बताते हैं कि वे लगभग 60 क्विंटल धान बेचने पहुंचे हैं। उन्होंने खुशी जाहिर की कि उनके उपज को शासन से बेहतर मूल्य मिल रहा है।उन्होंने बताया कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं । इसीलिए धान बेचने के बाद प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई में करेंगे।

इसी प्रकार ग्राम झांसी के ही निवासी किसान तिलक राम रजवाड़े जिनकी उम्र 45 वर्ष है वे अपने पिता मनोरंजन राम रजवाड़े के साथ करीब 100 क्विंटल धान बेचने बसदेई समिति पहुंचे। उन्होंने कहा कि धान बिक्री से प्राप्त राशि से वे घर निर्माण एवं बच्चों की शिक्षा में उपयोग करेंगे। तिलक राम ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों में की गई बेहतर व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने “टोकन तुहर हाथ” मोबाइल ऐप को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि अब किसान घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर पा रहे हैं, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है। किसानों ने कहा कि समिति में व्यवस्था पारदर्शी है और खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं जिसके लिए वे शासन का धन्यवाद करते हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!