ताज़ा ख़बरें

पोक्सो एक्ट के संबंध में बालिकाओं को किया जागरूक , होनहार बालिकाओं का किया सम्मान

खास खबर

पोक्सो एक्ट के संबंध में बालिकाओं को किया जागरूक , होनहार बालिकाओं का किया सम्मान

खण्डवा//पुनासा विकासखण्ड में महिला बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को ग्राम रिछपल एवं ग्राम मोहना हाई स्कूल में परियोजना अधिकारी द्वारा पोक्सो एक्ट के संबंध में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों तथा पोक्सो एक्ट के तहत मिलने वाले संरक्षण के बारे में बताया गया। परियोजना अधिकारी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने बालिकाओं को बताया कि पोक्सो एक्ट बच्चों की सुरक्षा के लिए एक शक्तिशाली कानून है, जो किसी भी प्रकार के यौन अपराध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित करता है। बालिकाओं को यह भी समझाया गया कि किसी भी अप्रिय परिस्थिति में कैसे सतर्क रहें, किस प्रकार रिपोर्ट करें तथा किससे सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में दोनों ग्रामों की होनहार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षक महिला बाल विकास विभाग सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!