उत्तर प्रदेशमेरठ

मेरठ में कंप्यूटर सेंटर में चलता मिला जिस्मफरोशी का अड्डाःकोठों पर हुई रेड के बाद पुलिस ने शहर में स्पा सेंटर, ब्यूटी पार्लरों की जांच शुरू कर दी है।

11 लोग बरामद, मालिक सहित ग्राहक भी पकड़े गए

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में नई सड़क पर पुलिस ने एक कंप्यूटर सेंटर में छापेमारी की है। यहां से पुलिस ने 9 लड़कियों 3 ग्राहक और कंप्यूटर सेंटर के मालिक को अरेस्ट किया है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी सहित भारी पुलिसबल मौके पर मौजूद हैं। यहां से पुलिस ने 9 लड़कियां, 3 ग्राहक 1 मालिक जिसका नाम राजबीर सिंह बताया जा रहा है उसे अरेस्ट किया है।

मेरठ में दो दिन पहले कबाड़ी बाजार में पुलिस ने दिल्ली के एनजीओ मुक्ति मिशन के साथ छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान बाजार में कोठे चलते हुए मिले। ये कोठे 2019 में हाईकोर्ट के आदेश पर बंद करा दिए गए थे। लेकिन चोरी छिपे इन कोठों को खोला गया और यहां देह व्यापार शुरू कर दिया गया था।

 ग्राहकों के साथ मिली लड़कियां

कोठों पर हुई रेड के बाद पुलिस ने शहर में स्पा सेंटर, ब्यूटी पार्लरों की जांच शुरू कर दी है। इसके चलते शनिवार को नौचंदी थाना क्षेत्र के नई सड़क पर एक कंप्यूटर सेंटर में अचानक पुलिस टीम ने रेड डाली। इस कंप्यूटर सेंटर में बाहर कंप्यूटर, लैपटॉप की फोटो लगी थीं। बाहर लिखा है कि कंप्यूटर चलाना और जॉब वर्क सीखें। लेकिन जब टीम अंदर पहुंची तो वहां नजारा अलग था। पुलिस यहां से 2 गाड़ियों में लड़के, लड़कियों को लेकर नौचंदी थाना पहुंची है।

पीवीएस के सामने भी छापेमारी

नई सड़क से पहले टीम पीवीएस मॉल के सामने भी एक स्पा सेंटर में छापेमारी करने पहुंची। इस स्पा सेंटर में बाहर बुद्ध की फोटो लगी मिली। अंदर लड़कियों की तस्वीरें लगी थी। जांच में पता चला कि लड़कियों की तस्वीरों को सोशल मीडिया के जरिए कस्टमर्स को भेजा जाता था। इस तरह लड़कियों की बुकिंग चल रही थी।

पुलिस का कहना है

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि बाहर कंप्यूटर सेंटर का पूरा विज्ञापन था। लेकिन अंदर 9 लड़कियां, 3 ग्राहक मिले और सेंटर संचालक राजबीर सिंह को भी अरेस्ट किया है। सभी से पूछताछ हो रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!