
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता✍️
बींसवी किसान सम्मान निधि का खंडवा अनाज मंडी में हुआ लाइव प्रसारण।
प्रधानमंत्री ने वाराणसी में रिमोट का बटन दबाकर करोड़ों रुपए की राशि किसानों के खाते में पहुंचाई।
खंडवा ।। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में विकास के माध्यम से भारत को विकसित देश बनाने के लिए अग्रसर है। साथ ही प्रधानमंत्री जी द्वारा गरीब आदिवासी किसानों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जा रही है जिसका लाभ जन जन को प्राप्त हो रहा है। महत्वपूर्ण रूप से किसानों को आगे बढ़ाने के लिए विगत कई वर्षों से पीएम किसान सम्मान निधि करोड़ो अन्नदाता किसानों को प्रदान की जा रही है। इस कार्य में मध्य प्रदेश सरकार भी शामिल है प्रदेश सरकार द्वारा भी किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि सम्मान राशि का स्थानांतरण शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वाराणसी उत्तर प्रदेश में किया गया। सम्मान निधि के रूप में 20 वीं किस्त 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को 20 हजार 500 करोड रुपए की सम्मान राशि का हस्तांतरण किया गया। मुख्य कार्यक्रम वाराणसी में आयोजित हुआ।
मध्य प्रदेश के खण्डवा शहर की कृषि उपज मंडी समिति खंडवा के नवीन अनाज मंडी प्रांगण में भी इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष राधेश्याम चाचरीया, सुभाष पटेल सहित अन्य पदाधिकारी, संयुक्त निमाड़ कृषक संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र पटेल तथा अन्य पदाधिकारी, जिले के कृषक बंधु, व्यापारी बंधु, हम्माल तुलावटी बंधु तथा मंडी सचिव ओपी खेड़े एवं उनके समस्त कर्मचारी साथी उपस्थित रहे,












