त्रिलोक न्यूज़ उज्जैन
बहुत ही सराहनीय प्रयास मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया मोहन जी यादव का उज्जैन नगर के साथ ही संपूर्ण मध्यप्रदेश की करोड़ों जनता के लिए
बहुत ही उच्च स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन उज्जैन के साथ ही पूरे प्रदेश में हो रहा है
लेकिन उज्जैन नगर का नागरिक होने के नाते एक यक्ष प्रश्न मन में बार बार आता है कि
उपरोक्त सारे कार्यक्रम आम जनता के लिए आयोजित हो रहे है
सरकार का प्रयास विक्रमोत्सव से आम जनता का जुड़ाव है
फिर ये V I P, V V I P पास की व्यवस्था क्यों होना चाहिए
जिसकी राजनीतिक,सामाजिक,पकड़ होगी क्या वो ही लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे
उपरोक्त सभी कार्यक्रम आम जन के लिए प्रवेश खुला होना चाहिए
हा आगे की पांच,पचास सीट आरक्षित कर दे कोई बात नहीं
लेकिन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश होना चाहिए … एक उज्जैनी








